Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

खाद की कोई किल्लत नहीं, जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Published on: September 8, 2025
any shortage of fertilizer
द देवरिया न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को देवरिया के राघव नगर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में स्पष्ट किया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और किसान चिंता न करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा खाद की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
“खाद की जमाखोरी बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई”
मंत्री ने कहा कि कुछ लोग यूरिया की जमाखोरी कर रहे हैं, जिन्हें चिह्नित कर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक मात्रा में यूरिया का वितरण किया गया है।
“खाद की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसानों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।” — सूर्य प्रताप शाही
जनपद में पर्याप्त स्टॉक
  • वर्तमान में जिले में 748 निजी दुकानों और 147 समितियों पर यूरिया उपलब्ध है।
  • किसानों को पिछले वर्षों की तुलना में दोगुनी मात्रा में खाद मुहैया कराई गई है।
किसानों की स्थिति में सुधार
सपा कार्यकर्ताओं द्वारा यूरिया की कथित किल्लत को लेकर किए गए आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि:
“सपा शासन में किसानों की हालत खराब थी, खेती ठप थी। योगी सरकार को उनके समय के बकाया चुकाने पड़े। आज किसान आत्महत्या नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी आमदनी में बढ़ोतरी हुई है।”
लंपी रोग की रोकथाम के लिए टीकाकरण
मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि पशुओं में फैल रहे लंपी वायरस को रोकने के लिए जिले में व्यापक वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। हर ब्लॉक में पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, ताकि बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके।

इसे भी पढ़े : देवरिया बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने वाले दो युवक गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply