Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

प्रधानाचार्य पर लगे आरोप की सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने की जांच

Published on: September 29, 2025
allegations against the principal
द देवरिया न्यूज़ ,बघौचघाट। थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा द्वारा लगाए गए आरोप ने शिक्षा विभाग और पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। छात्रा का कहना है कि कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उसे अपने कक्ष में बुलाकर छेड़खानी और अश्लील बातें कीं। जब उसने विरोध किया तो प्रिंसिपल भड़क गए और जातिसूचक शब्दों से गाली देते हुए धमकी दी कि कॉलेज में उसकी पढ़ाई मुश्किल कर देंगे।
इस गंभीर प्रकरण की जानकारी जब छात्रा ने अपने परिवार को दी तो पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिवार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद भी न तो पुलिस अधीक्षक से और न ही स्थानीय थाने से कोई ठोस कार्रवाई हुई है।
इसी बीच, मामले की शिकायत छात्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) से भी की, जिसके बाद जांच की जिम्मेदारी सह जिला विद्यालय निरीक्षक (SDI) राम नगीना भारती को सौंपी गई। रविवार को वे कॉलेज पहुंचे और शिक्षकों तथा छात्रों के बयान दर्ज किए। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी जुटाई।
राम नगीना भारती ने कहा कि आरोपों की गहन जांच की जा रही है और यदि तथ्य सही पाए जाते हैं तो न केवल विभागीय बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में अब तक के तथ्यों से संकेत मिलता है कि घटना वाले दिन कॉलेज में कुछ न कुछ जरूर हुआ था।
फिलहाल, छात्रा और उसका परिवार न्याय की गुहार लगाते हुए लगातार पुलिस और शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहा है। अब सबकी नजरें जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

इसे भी पढ़े : देवरिया में 29 सितंबर से चलेगा किसान पंजीकरण अभियान, बिना रजिस्ट्री नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “प्रधानाचार्य पर लगे आरोप की सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने की जांच”

Leave a Reply