Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक: सरकार बोली– ठंडे दिमाग से चलाएं संसद, विपक्ष उठाएगा वोट चोरी और SIR का मुद्दा

Published on: December 1, 2025
All-party meeting before winter session

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों सदनों के संभावित विधायी कार्यों और प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा में सदन के नेता व स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू और राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शामिल हुए। वहीं विपक्ष की ओर से कांग्रेस के प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, सपा के रामगोपाल यादव, द्रमुक के तिरुचित शिवा समेत कई दलों के नेता मौजूद रहे।

“ठंडे दिमाग से काम करें”—किरन रिजिजू

बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सत्र के दिनों, कार्यसूची और व्यापार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा,
“उम्मीद है कि सत्र शांतिपूर्ण चले। अगर ठंडे दिमाग से काम करेंगे तो संसद भी अच्छी तरह चलेगी और देश का भी लाभ होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले विपक्ष की बात सुनेगी, उसके बाद ही अपनी कार्यसूची प्रस्तुत करेगी।

वोट चोरी का मुद्दा उठाएगा विपक्ष – कांग्रेस

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष, बीजेपी पर निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से “वोट चोरी और वोट डकैती” के गंभीर आरोपों को बैठक में उठाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र पर हमला, लाल किले के पास विस्फोट और विदेश नीति की विफलता जैसे मुद्दे भी चर्चा में होंगे।

GDP, SIR और जनचिंताओं पर व्यापक बहस जरूरी – RJD

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि सरकार को चुनावी राजनीति से ऊपर उठकर GDP, SIR और आम लोगों की चिंताओं पर व्यापक चर्चा करनी चाहिए।

SIR प्रक्रिया और BLO पर दबाव मुद्दा बनेगा — प्रियंका चतुर्वेदी

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान BLO पर बढ़ते दबाव, वोट चोरी के खुलासों और प्रदूषण व मिलावटी खाद्य पदार्थ जैसे मुद्दों पर विपक्ष विस्तृत बहस चाहता है। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा।


इसे भी पढ़ें : लाल किले में गूंजेगी विश्व संस्कृति की धुन: दिसंबर में होगी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक, भारत पहली बार करेगा ICH समिति की मेजबानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply