Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में तेजाबकांड: आभूषण व्यवसायी ने ग्राहक पर फेंका तेजाब, आधा दर्जन लोग झुलसे

Published on: October 24, 2025
Acid attack in Deoria
द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के मईल थाना क्षेत्र में गुरुवार को पैसे के लेन-देन को लेकर बड़ा बवाल हो गया। मईल चौराहे पर स्थित एक आभूषण की दुकान पर विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए व्यवसायी ने दुकान में रखा तेजाब ग्राहक पर फेंक दिया। इस घटना में ग्राहक समेत करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। मौके पर मची अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पनिका बाजार गांव निवासी आभूषण व्यवसायी अरविंद वर्मा और उनके भाई कमलेश शर्मा की मईल चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। गुरुवार को उसी गांव के रहने वाले चंदन राजभर अपनी बहन संध्या देवी के साथ आभूषण खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में अरविंद वर्मा ने दुकान में रखा तेजाब उठा लिया और ग्राहक चंदन पर फेंक दिया।

तेजाब फेंकने के चलते चंदन, उनकी बहन संध्या, एकौना निवासी सुधांशु शुक्ला, मईल निवासी अंजनी चौधरी, बगहा की मैना देवी, गोड़वली के बिपिन सिंह, रमेश पाल और नरियांव के राधव वर्मा झुलस गए।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी घायलों को अपने सरकारी वाहन से पीएचसी भागलपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे चंदन, संध्या और सुधांशु को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी आभूषण व्यवसायी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है।


इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव: बसपा की नजर यूपी सीमा से सटे जिलों पर, दलित वोट बैंक साधने की रणनीति

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “देवरिया में तेजाबकांड: आभूषण व्यवसायी ने ग्राहक पर फेंका तेजाब, आधा दर्जन लोग झुलसे”

Leave a Reply