द देवरिया न्यूज़ : जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में छठ पर्व की तैयारियों और मंदिर क्षेत्र की सफाई निरीक्षण के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति की टूटी व्हीलचेयर देखकर तत्काल नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराने का आदेश दिया। कुछ ही मिनटों में दिव्यांग व्यक्ति को नई व्हीलचेयर मिल गई, जिससे उसके चेहरे पर खुशी लौट आई। यह घटना जिला प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण बन गई।
डीएम दिव्या मित्तल की नजर मंदिर के गेट पर बैठे दिव्यांग व्यक्ति पर पड़ी, जिसकी व्हीलचेयर पुरानी और टूटी हुई थी। उन्होंने तुरंत रुककर उससे बातचीत की और उसकी स्थिति को समझा। तत्परता दिखाते हुए उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को मौके पर बुलाया और निर्देश दिया कि व्यक्ति को तुरंत नई व्हीलचेयर दी जाए। प्रशासनिक मशीनरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही समय में नई व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।
नई व्हीलचेयर पाकर दिव्यांग व्यक्ति की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने जिलाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा, “अब मंदिर आने-जाने में बहुत आसानी होगी।” मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने डीएम की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना की और इसे प्रशासन की मानवतावादी भावना का प्रतीक बताया।
डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के सभी दिव्यांग व्यक्तियों की समस्याओं की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा, “प्रशासन तभी सार्थक है, जब उसकी नीतियों और कार्यों का लाभ सबसे कमजोर व्यक्ति तक पहुंचे।”
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी डीएम दिव्या मित्तल की मानवीय पहल की खूब चर्चा रही और इसे संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण बताया गया।
इसे भी पढ़ें : देवरिया में दलित बस्ती के बीच बन रहे ईंट भट्ठे पर बवाल: ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, निर्माण पर रोक की मांग
➤ You May Also Like










































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “जनता के दुःख को अपना मानने वाली देवरिया की डीएम —दिव्या मित्तल ने संवेदनशीलता और सेवा भाव से जीता लोगों का दिल”