Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

भैंस को बचाने में महिला झुलसी — झोपड़ी में लगी आग से दर्दनाक मौत

Published on: November 2, 2025
Woman burnt to death while saving buffalo

द देवरिया न्यूज़, देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सुंदर पट्टी (बेलही टोला) गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। झोपड़ी में लगी आग से अपनी भैंस को बचाने के प्रयास में 50 वर्षीय प्रभावती देवी (पत्नी राजेंद्र कुशवाहा) लपटों की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सुबह करीब आठ बजे यह हादसा उस समय हुआ, जब प्रभावती देवी के घर के सामने टिन-शेड झोपड़ी में अचानक विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। झोपड़ी में उनकी भैंस बंधी थी। आग फैलते ही प्रभावती देवी बिना देर किए झोपड़ी की ओर दौड़ीं और भैंस को खोलने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान घबराई भैंस ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे जलती हुई झोपड़ी के भीतर गिर पड़ीं और बाहर नहीं निकल सकीं।

ग्रामीणों और परिजनों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक प्रभावती देवी की जलकर मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुँची तरकुलवा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व विभाग की टीम ने भी स्थल का निरीक्षण कर करीब 4.30 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

ग्राम प्रधान बृज नारायण यादव ने बताया कि झोपड़ी में रखे चारा, लकड़ी और राशन सब जलकर राख हो गए, जबकि एक भैंस भी झुलसकर मर गई। उन्होंने बताया कि परिवार पूरी तरह सदमे में है और प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की मांग की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुराने बिजली तारों में बार-बार स्पार्किंग होती थी, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार बारिश और नमी के कारण शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ।


गांव में मातम

प्रभावती देवी की मौत से गांव में शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द परिवार की मदद करे ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।


इसे भी पढ़ें : पंचायत चुनाव: फर्जी वोटरों का पर्दाफाश — निर्वाचन आयोग लाया रियल-टाइम फोटो-सिंक मोबाइल एप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply