द देवरिया न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने की मांग पर केंद्र सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। वांगचुक इन दिनों नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत जोधपुर जेल में बंद हैं। शीर्ष अदालत ने इस मामले की सुनवाई अब 15 दिसंबर तक टाल दी है।
वांगचुक की पत्नी गीतेजलि जे. आंगमो ने याचिका दाखिल कर उनकी गिरफ्तारी को पूरी तरह अवैध और मनमाना बताया है। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि वांगचुक जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं। हालांकि, केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि यदि यह अनुमति दी गई, तो देशभर के सभी बंदियों को ऐसी ही सुविधा देनी होगी, इसलिए इस अनुरोध पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : नेहा सिंह राठौर का बयान: “न भागूंगी, न पीछे हटूंगी”, एफआईआर पर लखनऊ पुलिस को घेरा
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































