Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को सुरक्षा व योजनाओं की दी गई जानकारी

Published on: December 23, 2025
Under Mission Shakti 5.0 in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया : देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना क्षेत्र के नवागांव में सोमवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें 1930 (साइबर क्राइम), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस), 181 (वूमेन हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन) और 112 (आपातकालीन पुलिस सेवा) शामिल हैं। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
इसके साथ ही महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना प्रमुख रहीं।
कार्यक्रम में मिशन शक्ति बघौचघाट टीम प्रभारी उप निरीक्षक मदन मोहन राय, कांस्टेबल दुर्गेश कुमार, शिवसूरत यादव, अवधेश पटेल और महिला कांस्टेबल रीता यादव उपस्थित रहे। टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या या अपराध की सूचना बिना डर पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में दरोगा की टोपी पहनकर रौब जमाना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply