Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में यातायात पुलिस का विशेष अभियान: 89 वाहनों का ई-चालान, 2 जब्त

Published on: October 22, 2025
traffic police in deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर यह अभियान यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 89 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 2 वाहनों को जब्त (सीज) किया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का मकसद सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
पुलिस टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, तीन सवारी ले जाने वालों और सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इसके साथ ही कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी भरने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और जब्ती की कार्रवाई की गई।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

इसे भी पढ़ें : देवरिया: मां ने दो वर्षीय बेटे संग लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बना वजह — गांव में मातम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply