Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, लाखों व्रतियों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

Published on: October 28, 2025
Reverence and joy in Deoria
द देवरिया न्यूज़,देवरिया। लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांवों तक छठ मईया के गीतों की गूंज रही और हर ओर भक्ति का माहौल देखने को मिला। तालाबों, पोखरों और नदियों के तट पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिले के सभी छठ घाटों पर लाखों व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।
भोर होते ही व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान कर पूजा की तैयारियों में जुट गईं। पूरे दिन निर्जल व्रत रखते हुए उन्होंने छठ मईया का स्मरण किया और पूजा सामग्री दउरी में सहेजकर तैयार की। दोपहर बाद महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ छठ घाटों की ओर निकल पड़ीं। पुरुष और बच्चे पूजन सामग्री से भरी दउरी सिर पर रखे साथ चल रहे थे। रास्ते में व्रती महिलाएं छठ मईया के गीत गाती हुई आगे बढ़ रही थीं। कुछ ही देर में शहर की गलियां और मार्ग श्रद्धालुओं से भर गए। हर ओर छठ पूजा का अद्भुत वैभव दिखाई दे रहा था।
छठ घाटों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने वेदी सजाई, दीप प्रज्वलित किए और पूजा की सामग्री को सुसज्जित रूप में रखा। सूर्यास्त से कुछ पहले सभी महिलाएं जल में खड़ी होकर भगवान भास्कर के अस्त होने की प्रतीक्षा करने लगीं। जैसे ही सूर्य पश्चिम दिशा में ढलने लगा, व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया और सूर्यदेव तथा छठ मईया से अपने परिवार के कल्याण की प्रार्थना की।
पूरे जिले में छठ घाटों पर जयघोष गूंजते रहे और दीपों की लौ से वातावरण आलोकित हो उठा। आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का यह पर्व एक बार फिर देवरिया में धार्मिक एकता और लोक परंपरा का अद्भुत उदाहरण बन गया।

इसे भी पढ़ें : देवरिया पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा: छह आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, बाइक और ₹84,360 बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply