Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पथरदेवा अंडर-14 महिला फुटबॉल विजेता टीम की खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

Published on: September 7, 2025
Pathardeva Under-14 Women

द देवरिया न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में आयोजित अंडर-14 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में केरल को हराकर विजेता बनी उत्तर प्रदेश टीम की खिलाड़ियों का शनिवार को क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कुर्मी की कक्षा 8 की छात्रा व टीम की कप्तान जिया राव और टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी समा परवीन के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। उनके सम्मान में जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए।

कॉलेज में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि बघौचघाट थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने दोनों छात्राओं को फुटबॉल और खेल किट भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। साथ ही कोच जयकुमार राव की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे बेटियों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह ने भी खिलाड़ियों को फुटबॉल और किट देकर सम्मानित किया। समारोह में हरेंद्र सिंह, विवेक श्रीवास्तव, मोनू सिंह, अजित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


इसे भी पढ़े : भाटपार रानी में ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply