द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी, वाहन चालक धीरज साहनी, पर आरोप है कि उसने युवती से संबंध बनाए और गर्भवती होने पर उससे दूरी बना ली। करीब एक सप्ताह पूर्व पीड़िता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद आरोपी ने विवाह का झांसा देते हुए युवती पर नवजात को बंधे (नदी किनारे का क्षेत्र) पर छोड़ने का दबाव बनाया। मानसिक दबाव में आकर युवती ने बच्ची को वहां छोड़ दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धीरज साहनी को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़े : गोरखपुर: ऑटो में सफर कर महिलाओं के गहने उड़ाने वाली लुटेरी महिलाओं का गिरोह पकड़ा, चार महिलाएं समेत पांच गिरफ्तार
➤ You May Also Like



































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, नवजात को बंधे पर छोड़ने का दबाव; आरोपी हिरासत में”