Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया

Published on: November 20, 2025
of newlywed in Deoria

द देवरिया न्यूज़/देवरिया : देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लंगड़ा मोहल्ले में बुधवार दोपहर 22 वर्षीय अनुराधा चौरसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।

अनुराधा की शादी 30 अप्रैल 2025 को देवरिया के लंगड़ा गांव निवासी अमरेंद्र से हुई थी। घटना के दिन दोपहर करीब 2 बजे अनुराधा अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकती मिली, जिसके बाद ससुराल वालों ने पुलिस को सूचना दी।

मायके वालों ने दहेज में बाइक की मांग का लगाया आरोप

मृतका के भाई विशाल चौरसिया ने बरियारपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या की गई है और इसे आत्महत्या जैसा दिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अनुराधा का व्यवहार सामान्य था और शादी के बाद भी वह परिवार से लगातार संपर्क में थी, इसलिए आत्महत्या की संभावना नहीं है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष दहेज में बाइक की मांग कर रहा था और मांग पूरी न होने पर अनुराधा को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने दावा किया कि अनुराधा ने कई बार फोन पर यह बात बताई थी।

पुलिस ने जांच शुरू की

थाना बरियारपुर पुलिस ने मायके पक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


इसे भी पढ़ें : AUKUS न्यूक्लियर पनडुब्बी डील पर जासूसी का साया: चीन के साथ भारत का नाम भी आया, ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply