Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर आतंकी हमले के बीच एस. जयशंकर की इजरायल यात्रा, नेतन्याहू से की मुलाकात

Published on: December 17, 2025
New Delhi Jews in Australia
द देवरिया न्यूज़,इजरायल : ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों पर हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर इजरायल पहुंचे, जहां उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की। यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है। बैठक की तस्वीरें इजरायली प्रधानमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई हैं।

इजरायल पहुंचने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत और इजरायल, दोनों ही देश आतंकवाद को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंक के खिलाफ दोनों देशों की लड़ाई साझा और अडिग है।

मुलाकात के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने भी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा कि यरुशलम में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान तकनीक, अर्थव्यवस्था, कौशल और प्रतिभा, कनेक्टिविटी तथा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आतंकी हमले की कड़ी निंदा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े रहने और सहयोग करने के लिए इजरायल का आभार भी जताया।

हैदराबाद का रहने वाला था एक आतंकी

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का के दौरान जश्न मना रहे लोगों पर दो हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच में सामने आया है कि इस आतंकी हमले को बाप-बेटे ने अंजाम दिया था। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम (50) और नवीद अकरम (24) के रूप में हुई है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक साजिद अकरम मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था और करीब 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था और पुलिस कार्रवाई के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसका बेटा नवीद अकरम ऑस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है, जो हमले में गंभीर रूप से घायल हुआ और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply