Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर: आईडीए जिला इकाई की 2026 कार्यकारिणी का गठन, डॉ. ए.एच. सिद्धिकी बने अध्यक्ष

Published on: December 23, 2025
Kushinagar IDA District Unit
द देवरिया न्यूज़,कुशीनगर : कुशीनगर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जिला इकाई की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को होटल रॉयल रेजिडेंसी में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ए.एच. सिद्धिकी को वर्ष 2026 के लिए औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। वहीं, डॉ. सुशील कुमार को वर्ष 2027 के लिए निर्विरोध इलेक्ट प्रेसिडेंट चुना गया।
संगठन के सचिव पद पर डॉ. रितेश कुमार सिंह को लगातार चौथे वर्ष निर्विरोध चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डॉ. मार्कण्डेय जायसवाल को सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. रितेश कुमार और डॉ. महेंद्र सिंह का चयन किया गया। डॉ. मनोज कुमार संयुक्त सचिव और डॉ. वीरेंद्र गुप्ता सहायक सचिव बनाए गए।
सीडीएच प्रतिनिधि के रूप में डॉ. प्रदीप कुमार और सीडीई प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. पवन यादव को मनोनीत किया गया। राज्य प्रतिनिधियों में डॉ. राजन कुमार सिंह, डॉ. वैभव ज्योति और डॉ. रितेश कुमार सिंह शामिल हैं, जबकि केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. अभिषेक कुमार अग्रवाल और डॉ. अशोक कुमार सिंह को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. आनंद मणि त्रिपाठी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. वैभव ज्योति और डॉ. पंकज राय को दायित्व सौंपा गया।
खेल प्रकोष्ठ में डॉ. सुनील सिंह को स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट चुना गया, जबकि स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर के रूप में डॉ. संतोष यादव और डॉ. अजय कुमार चौबे का चयन हुआ। वुमेन डेंटल काउंसिल की चेयरपर्सन डॉ. ऐश्वर्या बनीं, जबकि को-चेयरपर्सन के रूप में डॉ. विनती शुक्ला और डॉ. मुस्कान तिवारी को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एक वैज्ञानिक सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. विशाल आनंद ने आधुनिक दंत उपचार पद्धति ‘टूथ इंप्लांट’ पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. वैभव ज्योति श्रीवास्तव ने उपस्थित दंत चिकित्सकों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए चिकित्सा शपथ दिलाई।
इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि दिसंबर 2026 में इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश स्टेट के 48वें संस्करण की मेजबानी आईडीए कुशीनगर और देवरिया ब्रांच को संयुक्त रूप से सौंपी गई है। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजन सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
आईडीए कुशीनगर ब्रांच के सचिव डॉ. रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी पदों पर चयन सर्वसम्मति और निर्विरोध हुआ। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ए.एच. सिद्धिकी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्ष में संगठन की ओर से कई शैक्षणिक, सामाजिक और जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : लखनऊ: लव जिहाद के आरोपों पर अपर्णा यादव का बयान, कार्रवाई का भरोसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply