Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में दो युवकों पर चाकू से हमला, पांच के खिलाफ केस दर्ज

Published on: March 26, 2026
Knife on two youths in Deoria
द  देवरिया न्यूज़,तरकुलवा (देवरिया) : थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी भोलू और डिंपल गांव के पूरब स्थित एक मुर्गी फार्म पर दावत में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए कुछ हमलावरों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें चाकू के घाव भी शामिल हैं।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में घायल भोलू के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों—प्रवीण यादव, उमेश यादव, अंबिकेश, चंदू और नीरज कुमारी—के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा में CAPF बिल पर टकराव, विपक्ष के विरोध के बाद पेशी टली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply