Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

JDU ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना, बीजेपी ने भी दोबारा दो उपमुख्यमंत्री तय किए

Published on: November 19, 2025
JDU nominated Nitish Kumar as MLA

द देवरिया न्यूज़/पटना: बिहार की सियासत में तेज़ हलचल के बीच बुधवार को जेडीयू और बीजेपी दोनों पार्टियों की महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। मुख्यमंत्री निवास एक अणे मार्ग पर बुलाई गई जेडीयू विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 85 विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया। बैठक से पहले ही यह साफ था कि इस पद पर किसी अन्य नाम पर चर्चा नहीं होगी।


सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा फिर बनेंगे डिप्टी सीएम

उधर बीजेपी विधायक दल की बैठक में भी अहम फैसला लिया गया। पार्टी ने अपने दोनों मौजूदा उपमुख्यमंत्रियों को दोबारा ज़िम्मेदारी देने का फैसला किया है।

  • सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया

  • विजय कुमार सिन्हा को विधायक दल का उपनेता बनाया गया

इससे यह स्पष्ट हो गया है कि नई सरकार में फिर से वही दो उपमुख्यमंत्री—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा—शपथ लेंगे।


3:30 बजे NDA विधायक दल की बैठक

बीजेपी द्वारा अपने नेताओं के चयन के बाद अब आगे की प्रक्रिया एनडीए स्तर पर चलेगी।

आज दोपहर 3:30 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में होगी, जिसमें पूरे गठबंधन द्वारा नेता का चुनाव किया जाएगा। यह लगभग तय है कि एनडीए भी नीतीश कुमार को ही नेता चुनेगा।


नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, कल होगी नई सरकार की शपथ

एनडीए की बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके साथ ही वह नई सरकार के मंत्रियों की सूची भी राज्यपाल को सौंपेंगे।

सूत्रों के अनुसार नई मंत्रिमंडल की शपथ-ग्रहण समारोह कल आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।


इसे भी पढ़ें : माओवादी कमांडर हिडमा का अंत: गृह मंत्री की तय समयसीमा से 12 दिन पहले सुरक्षा बलों ने ढेर किया खूंखार नक्सली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply