Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

इजरायल ने रफा में हमास की 7 किमी लंबी सुरंग का किया खुलासा, लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन का शव मिलने का दावा

Published on: November 22, 2025
Israel kills Hamas in Rafah

द देवरिया न्यूज़/तेल अवीव: गाजा में युद्धविराम लागू होने के बावजूद इजरायल की सेना अपने सैन्य अभियान जारी रखे हुए है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने गुरुवार को दावा किया कि रफा में हमास की एक बड़ी भूमिगत सुरंग का पता लगाया गया है, जो शरणार्थी कैंप, अस्पताल और स्कूलों के नीचे से होकर गुजरती है। इसी सुरंग में 2014 युद्ध के दौरान मारे गए लेफ्टिनेंट हदार गोल्डिन का शव रखा गया था, जिसे हाल ही में समझौते के तहत इजरायल को सौंपा गया।

IDF ने सुरंग का वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर जारी करते हुए लिखा कि सेना ने 7 किलोमीटर से अधिक लंबी हमास टनल नेटवर्क को एक्सपोज किया है, जिसे एक विशेष ऑपरेशन के बाद खोला गया।


सुरंग में 80 कमरे, हथियारों का ठिकाना और रहने की व्यवस्था

IDF के अनुसार यह सुरंग गाजा की सबसे बड़ी और जटिल भूमिगत संरचनाओं में से एक है। यह करीब 25 मीटर गहराई में है और इसके अंदर:

  • 80 कमरे जैसी संरचनाएँ

  • शौचालय और बेसिक सुविधाएँ

  • हथियार भंडारण की जगह

मिलने की बात कही गई है। दावा है कि इसका उपयोग हमास कमांडरों द्वारा बैठकें करने, हथियार छुपाने और ठिकाने के रूप में किया जाता था।

इजरायल ने आरोप लगाया कि यह सुरंग घनी आबादी वाले इलाकों के नीचे मौजूद है, जिसके ऊपर UN एजेंसी के दफ्तर, मस्जिद, क्लीनिक, किंडरगार्टन और स्कूल बने हैं।


छह महीने से गोल्डिन के शव की तलाश में चल रहा था अभियान

IDF के अनुसार इस सुरंग का पता याहलोम कॉम्बैट इंजीनियरिंग यूनिट और शायेत 13 नेवल कमांडो ने लगाया। सेना ने अल-हम्स नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिस पर गोल्डिन के शव को रफा स्थित सुरंग में दफनाने की जानकारी होने का संदेह था।

यह पूरा अभियान बीते छह महीनों से गोल्डिन के अवशेष तलाशने के प्रयासों का हिस्सा बताया गया है।


इजरायल-हमास संघर्ष की पृष्ठभूमि

अक्टूबर 2023 में शुरू हुई हिंसा के बाद दोनों पक्षों के बीच हाल ही में अमेरिका की मध्यस्थता से युद्धविराम लागू किया गया है। इजरायल पहले भी आरोप लगाता रहा है कि हमास ने गाजा में भूमिगत सुरंगों का विशाल नेटवर्क तैयार किया है, जिसका उपयोग लड़ाके युद्ध और ऑपरेशनों में करते हैं।


इसे भी पढ़ें : कोलकाता पिच विवाद पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का बयान, बोले—‘गंभीर ने क्यूरेटर को बचाने के लिए लिया दोष अपने ऊपर’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply