Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत व पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन

Published on: December 16, 2025
Head of Ram Mandir Movement

द देवरिया न्यूज़,अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद और प्रख्यात संत डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। 77 वर्षीय वेदांती मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. रामविलास दास वेदांती 1990 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी चेहरों में शामिल रहे। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु महंत अवैद्यनाथ स्वामी परमहंस के साथ मिलकर आंदोलन को दिशा देने वाले प्रमुख संतों में गिने जाते थे। उन्होंने 1996 और 1998 में दो बार लोकसभा सांसद के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

परिजनों और अनुयायियों के अनुसार, डॉ. वेदांती का पार्थिव शरीर देर शाम तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे निकाली जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है।

सीएम योगी ने व्यक्त किया शोक

डॉ. रामविलास दास वेदांती के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम स्थित वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी महाराज का गोलोकगमन आध्यात्मिक जगत और सनातन संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज और राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल शिष्यों व अनुयायियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply