Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: छठ महापर्व की तैयारियों का कमिश्नर और डीआईजी ने लिया जायजा, सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

Published on: October 26, 2025
Deoria Preparations for Chhath festival

द देवरिया न्यूज़ ,देवरिया। आगामी छठ महापर्व को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार शाम गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगरा और डीआईजी एस. चन्नप्पा ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के साथ मिलकर शहर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत सिंधी कॉलोनी स्थित देवरी मंदिर घाट से हुई, जहां अधिकारियों ने घाट की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।

महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती

निरीक्षण के दौरान डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा कि सभी प्रमुख घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि वाहनों का प्रवेश घाटों तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और पार्किंग की व्यवस्था घाटों से दूर की जाए।

डीआईजी ने संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस टीमों को लगातार सक्रिय रहना होगा।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कमिश्नर

कमिश्नर अनिल ढींगरा ने कहा कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए प्रशासन को हर स्तर पर सतर्क रहना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर बिजली, जलापूर्ति, बैरिकेडिंग और स्वच्छता व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि घाटों पर पर्याप्त रोशनी, पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद मिल सके।

ड्रोन से निगरानी और पेट्रोलिंग बढ़ेगी

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संबंधित विभागों को सफाई कार्य और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी और पुलिस पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी।

अधिकारियों ने इस दौरान अन्य प्रमुख घाटों का भी भ्रमण किया और समिति सदस्यों को सुरक्षा, सुविधा और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, ताकि छठ महापर्व की भव्यता और आस्था बनी रहे।


इसे भी पढ़ें : देवरिया में सांसद/विधायक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं में खेल भावना जगाने की पहल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply