Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया: अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और सरकारी स्कूलों की पुस्तकें बरामद

Published on: September 8, 2025
Deoria Illegal firecracker factory
द देवरिया न्यूज़ : महुआडीह थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में रविवार को पुलिस ने छोटी गंडक नदी के पास एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। झाड़ियों के बीच संचालित इस मिनी फैक्टरी से अर्द्धनिर्मित पटाखे और पटाखा निर्माण की सामग्री से भरे 10 से अधिक बोरे जब्त किए गए।
सरकारी स्कूलों की किताबें भी मिलीं
चौंकाने वाली बात यह रही कि घटनास्थल से वर्ष 2025-26 की परिषदीय विद्यालयों की पुस्तकें भी बड़ी संख्या में बरामद हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच तेज कर दी गई है। पुलिस को छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। यह क्षेत्र पहले भी अवैध पटाखा निर्माण के लिए कुख्यात रहा है, जहाँ स्थानीय लोग पीढ़ियों से इस अवैध कारोबार में संलिप्त रहे हैं।
महुआडीह थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक राय ने बताया कि,
“छोटी गंडक नदी किनारे स्थित नौतन हथियागढ़ गांव के पास से भारी मात्रा में अवैध पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की गई है। जांच की जा रही है।”

पिकअप में ले जाया जा रहा था पटाखा, दो तस्कर गिरफ्तार
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के मुंडेरा चंद चौराहा (बरमहिया) पर रविवार को पुलिस ने एक पिकअप वाहन से नौ बोरा अवैध पटाखा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस चेकिंग के दौरान पिकअप चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी में वाहन से भारी मात्रा में पटाखा सामग्री मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन मद्धेशिया (चालक) और विश्वजीत मद्धेशिया के रूप में हुई है, जो कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के निवासी हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नौतन हथियागढ़ से पटाखा खरीदकर कुशीनगर ले जा रहे थे।

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया:

“वाहन चेकिंग के दौरान 9 बोरी पटाखा पकड़ा गया है। आरोपी तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”


प्रशासन की सख्ती के बावजूद फिर सक्रिय हो रहा अवैध पटाखा कारोबार
दीपावली से पहले अवैध पटाखा निर्माण व तस्करी का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है। पुलिस द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी और जब्ती कार्रवाई यह संकेत देती है कि अवैध कारोबारी फिर से सक्रिय हो रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : खाद की कोई किल्लत नहीं, जमाखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply