द देवरिया न्यूज़ : तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील चौक पर सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को और अधिक मजबूती से दोहराया। पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा के तानाशाहीपूर्ण रवैये के चलते तहसील में कामकाज बाधित हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। साथ ही यह भी कहा कि इस बीच यदि कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन और धरने में अध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र, राकेश कुमार शाही, राजाराम, शुभम त्रिपाठी, संजय, गिरीश नारायण, राजीव, प्रमोद, बेचन सिंह, अखिलेश, अरविंद, मनोज, राजेश सिंह, जसमुद्दीन सहित कई अधिवक्ता शामिल रहे। बार एसोसिएशन का यह आंदोलन अब एक जिला स्तरीय मुद्दा बनता जा रहा है, जिससे प्रशासन पर भी दबाव बढ़ता दिख रहा है।
इसे भी पढ़े : लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक और स्वामी राजनारायणाचार्य, देवरिया की समस्याओं और मंदिरों की सुरक्षा पर हुई चर्चा
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































