द देवरिया न्यूज़ : देवरिया के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देव गांव में 16 वर्षीय अंशिका उर्फ कली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंशिका के पिता नन्हे सिंह हैं। उसकी मां इन्दू सिंह की भी 2006 में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। सोमवार को अंशिका की मौत की सूचना उसके नाना रविन्द्र सिंह ने पुलिस को दी। रविन्द्र सिंह गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सजवा गांव के निवासी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
नाना रविन्द्र सिंह का कहना है कि उन्होंने अंशिका को 9 वर्ष तक पाला-पोसा था। उनका आरोप है कि नन्हे सिंह अंशिका को उनसे और उसकी नानी से मिलने नहीं देता था। जब वे मिलने जाते थे तो उन्हें घर से भगा दिया जाता था। थानेदार नंदा प्रसाद के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। मां की मौत के बाद नन्हे सिंह ने तीसरी शादी कर ली थी।
1 thought on “देवरिया में नाबालिग की मौत से सनसनी, परिजनों में एक-दूसरे पर आरोप”