द देवरिया न्यूज़ : पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचकर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
बृजभूषण ने कहा कि एसआईआर एक अच्छा और जरूरी काम है। इससे दो जगह वोट डालने वालों के नाम हटेंगे और एक साफ-सुथरी मतदाता सूची तैयार होगी। जनता सब समझ रही है, लेकिन विपक्ष समझना ही नहीं चाहता। राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि बिना वजह विवाद खड़ा किया जा रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि विपक्ष के नेता ऐसे बयान देते हैं।
उन्होंने कहा, “कभी मिलूंगा तो हाथ जोड़कर कहूंगा कि देश में बहुत मुद्दे हैं, क्यों फालतू की बातें करते हैं।”
2029 के लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछे जाने पर बृजभूषण ने कहा कि वे साधु नहीं, एक राजनीतिक व्यक्ति हैं। समय आने पर यह बता देंगे कि वे कहां से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर में एक भागवत कथा के दौरान उन्होंने 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें जनता ने नहीं, बल्कि “परिस्थितिजन्य कारणों” से रिटायर किया गया। देवीपाटन मंडल की जनता का प्रेम ही उनकी असली ताकत है, इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए वे फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे।
इसे भी पढ़ें : टाटा ने लॉन्च की नई Sierra SUV, Grand Vitara को मिलेगी कड़ी टक्कर—मिलिए फीचर्स, इंजन और कीमत के अंतर से
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































