द देवरिया न्यूज़ ,बरियारपुर। छोटी गंडक नदी तट पर स्थित ऐतिहासिक कुशहरी घाट अब उपेक्षा की छवि छोड़कर एक नए और आधुनिक स्वरूप में नजर आएगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के प्रयासों से लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से घाट के निर्माण और सुंदरीकरण कार्य की शुरुआत हो गई है।
सेतु निगम के सहायक अभियंता विवेक नायक ने बताया कि परियोजना के तहत घाट पर पक्की सीढ़ियां, पाथवे, रेलिंग, शेड, पेयजल सुविधा और प्रकाश व्यवस्था जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। काम पूरा होने पर श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजनों और स्नान के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि घाट के पुनर्निर्माण से नदी के कटान की समस्या से भी आसपास के ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अब तक जर्जर स्थिति में रहे इस घाट पर बरसात के दौरान फिसलन और जलभराव के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती थीं।
हर वर्ष छठ, मकर संक्रांति और अन्य धार्मिक पर्वों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में श्रद्धालुओं को असुविधा होती थी। अब घाट के सुंदरीकरण से धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
इसे भी पढ़ें : प्रदेश से नारकोटिक दवाओं की तस्करी का खुलासा: नेपाल और बांग्लादेश तक जा रहा था जाल, लखनऊ से हुई थी सप्लाई की शुरुआत
➤ You May Also Like


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































