Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

अमित शाह बोले – बिहार का चुनाव भविष्य तय करेगा, जंगलराज नहीं लौटेगा; बंद पड़ी चीनी मिलें फिर से होंगी चालू

Published on: November 2, 2025
Amit Shah said – from Bihar

द देवरिया न्यूज़ ,पटना/गोपालगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गोपालगंज में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर सका, जिसके चलते उन्हें वर्चुअल माध्यम से लोगों को संबोधित करना पड़ा। करीब आठ मिनट के भाषण में शाह ने बिहार के विकास, बंद पड़ी चीनी मिलों और अतीत के जंगलराज को लेकर विपक्ष पर करारा हमला बोला।


बंद पड़ी चीनी मिलें फिर होंगी चालू

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के उद्योगों को नई दिशा मिल रही है।
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने रीगा की बंद पड़ी चीनी मिल को चालू कराने का काम किया है। आने वाले पांच सालों में बिहार की सभी बंद चीनी मिलें फिर से शुरू होंगी।”
शाह ने आश्वासन दिया कि चीनी उद्योग से जुड़े हजारों लोगों को दोबारा रोजगार मिलेगा और किसानों को भी इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।


“यह चुनाव विधायक नहीं, बिहार का भविष्य चुनने का है”

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा, “बिहार को तय करना है कि वह विकास के रास्ते पर चलेगा या फिर उन लोगों के हाथों में जाएगा जिन्होंने वर्षों तक जंगलराज थोपकर इस धरती को रक्तरंजित किया।” शाह ने कहा कि जब लालू-राबड़ी शासन था, तब कानून-व्यवस्था ध्वस्त थी और जनता भय के साये में जी रही थी। उन्होंने कहा, “बथानी टोला, सोनारी, शंकरबीघा जैसे नरसंहारों ने बिहार को दहला दिया था। उन दिनों का जंगलराज गोपालगंज के लोग भलीभांति जानते हैं।”


साधु यादव और ‘जंगलराज’ पर हमला

अमित शाह ने अपने भाषण में साधु यादव का नाम लेते हुए कहा, “साधु यादव के कारनामे गोपालगंज वालों से बेहतर कौन जानता है। जिन लोगों ने इस राज्य में अराजकता फैलाई, वे फिर से बिहार को पीछे धकेलना चाहते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ऐसी ताकतों को पहचानें और विकास के प्रतीक नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा करें।


नालंदा, लखीसराय और मुंगेर की सभाओं में भी गरजे शाह

शाह ने इससे पहले 30 अक्तूबर को बिहार के बेगूसराय, लखीसराय और नालंदा में जनसभाओं को संबोधित किया था।लखीसराय में उन्होंने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के लिए वोट मांगा, जबकि मुंगेर में उन्होंने सम्राट चौधरी के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा था, “मुंगेर वालों, बीजेपी के उम्मीदवार सम्राट चौधरी को जिताइए, मोदी जी इन्हें बहुत बड़ा आदमी बनाएंगे।” नालंदा में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “यह चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने का नहीं है, बल्कि उस जंगलराज को रोकने का है जो नया वेष धारण कर वापस आने की कोशिश में है।”


“नीतीश कुमार ने लालू के आतंक पर लगाई लगाम”

शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में 38 नरसंहार हुए थे, जिनमें नालंदा सहित कई जिलों के लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि किडनैपिंग, हत्या और लूट जैसी घटनाएं आम थीं, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता में आने के बाद इस आतंक के दौर को खत्म किया और कानून-व्यवस्था को मजबूत किया।


इसे भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार का चुनावी संदेश: ‘बिहारी कहलाना अब गर्व की बात, सरकार ने हर वर्ग के विकास के लिए काम किया’

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply