द देवरिया न्यूज़/लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने ट्रेनिंग पूरी कर चुके 34 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) की पहली तैनाती कर दी है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन सभी अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों तथा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम वाले शहरों में नियुक्त किया गया है।
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली पोस्टिंग में प्रतिज्ञा सिंह को बांदा, जयंत यादव को कुशीनगर, अभिषेक कुमार को सीतापुर और दीप शिखा को मैनपुरी में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वहीं शशि प्रकाश मिश्रा को लखनऊ कमिश्नरेट और अपूर्व पांडेय को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।
मुख्य नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं:
बसंत सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, महराजगंज
संकल्प दीप कुशवाहा – पुलिस उपाधीक्षक, एटा
प्रतिज्ञा सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, बांदा
नारायण दत्त मिश्र – पुलिस उपाधीक्षक, बहराइच
मयंक मिश्रा – पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या
ऋतिक कपूर – पुलिस उपाधीक्षक, सुल्तानपुर
अभिमन्यु त्रिपाठी – पुलिस उपाधीक्षक, खीरी
पीयूष कुमार पांडे – पुलिस उपाधीक्षक, झांसी
क्रिश राजपूत – पुलिस उपाधीक्षक, मऊ
गायत्री यादव – पुलिस उपाधीक्षक, मिर्जापुर
मनोज कुमार गंगवार – पुलिस उपाधीक्षक, औरैया
सुधीर सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, मेरठ
जयंत यादव – पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर
रोहिणी यादव – पुलिस उपाधीक्षक, सिद्धार्थनगर
प्रभा पटेल – पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई
आकृति पटेल – पुलिस उपाधीक्षक, पीलीभीत
अभय कुमार वर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, फतेहगढ़
अभिषेक कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर
अनुभव राजर्षि – पुलिस उपाधीक्षक, गाज़ीपुर
आकांक्षा गौतम – पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर
शुभम वर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर
अमित कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, संत कबीर नगर
देवराज सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, बलिया
दीप शिखा – पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
कुलदीप सिंह यादव – पुलिस उपाधीक्षक, बस्ती
अवनीश कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, इटावा
शशांक श्रीवास्तव – पुलिस उपाधीक्षक, बुलंदशहर
गौरव उपाध्याय – पुलिस उपाधीक्षक, महोबा
अपूर्व पांडे – पुलिस उपाधीक्षक, UP-112 लखनऊ
विनी सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, उन्नाव
कमिश्नरेट सिस्टम में नियुक्तियाँ:
शशि प्रकाश मिश्रा – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट
हरे कृष्णा शर्मा – सहायक पुलिस आयुक्त, आगरा कमिश्नरेट
अरुण पाराशर – सहायक पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट
अपूर्व पांडे – सहायक पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट
इन नई तैनातियों के बाद कई जिलों में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव परिणाम: ओवैसी का महागठबंधन पर हमला — “SIR-EVM छोड़िए, अपनी कमजोरी खोजिए”
➤ You May Also Like

































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































