Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

Yamaha R3 और MT-03 भारत में हुईं डिसकंटीन्यू? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा

Published on: December 18, 2025
Yamaha R3 and MT-03 in India

द देवरिया न्यूज़,ऑटोमोबाइल्स : भारतीय बाजार में यामाहा की बाइक्स को अच्छी-खासी लोकप्रियता हासिल है, लेकिन बिग बाइक सेगमेंट में जापान की इस दिग्गज टू-व्हीलर कंपनी की मौजूदगी अब भी सीमित रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यामाहा ने अपनी मिड-साइज मोटरसाइकल्स R3 और MT-03 को भारत में चुपचाप डिसकंटीन्यू कर दिया है।

हालांकि, यामाहा मोटर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर अभी भी इन दोनों बाइक्स की बुकिंग विंडो खुली हुई दिखाई दे रही है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इनकी बिक्री बंद कर दी गई है। माना जा रहा है कि कंपनी इन बाइक्स के अपडेटेड या नए मॉडल लाने की तैयारी कर रही हो, हालांकि इस बारे में यामाहा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में पुख्ता जानकारी कंपनी के बयान के बाद ही सामने आएगी।

2 साल में ही बाजार से विदाई की आशंका

Yamaha R3 और MT-03 को भारतीय बाजार में दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। R3 को स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में उतारा गया था, जबकि MT-03 ने नेकेड स्ट्रीट सेगमेंट में एंट्री की थी। ये दोनों मोटरसाइकल्स CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) के रूप में भारत लाई जा रही थीं, जिसकी वजह से इनकी कीमतें सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले ज्यादा थीं।

फिलहाल, Yamaha R3 की एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये और MT-03 की एक्स-शोरूम कीमत 3.29 लाख रुपये है। कीमत ज्यादा होने के बावजूद लुक, डिजाइन, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में ये दोनों बाइक्स काफी दमदार मानी जाती थीं।

यामाहा की बिग बाइक्स का इंतजार

भारतीय बाइक प्रेमी लंबे समय से यामाहा की बड़ी बाइक्स जैसे R7, R9, Tenere 700, MT-07 और MT-09 की लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, यामाहा मोटर इंडिया ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि निकट भविष्य में बिग बाइक सेगमेंट को लेकर उसकी क्या रणनीति होगी।

हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं और इसके साथ ही XSR 155 मोटरसाइकल भी लॉन्च की है, जिससे साफ है कि फिलहाल कंपनी का फोकस मास और प्रीमियम-कम्यूटर सेगमेंट पर ज्यादा है।

इंपोर्ट बंद होने की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक Yamaha R3 और MT-03 का भारत में इंपोर्ट बंद कर दिया गया है, जो इन बाइक्स के शौकीनों के लिए निराशाजनक खबर है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह दोनों मॉडल्स का भारतीय बाजार से सफर बेहद छोटा रहा होगा।

भारत में यामाहा का मौजूदा पोर्टफोलियो

फिलहाल भारतीय बाजार में यामाहा के पोर्टफोलियो में—
मोटरसाइकल्स: R15M, R15 V4, R15S, MT-15 Ver 2.0, XSR 155, FZ-S FI Hybrid, FZ-S FI, FZ-R, FZ-FI, FZ-S FI Ver 4.0 DLX, FZ-S FI Ver 4.0, FZ-X Hybrid, FZ-X
स्कूटर्स: Aerox 155 Version S, Aerox 155, RayZR Street Rally 125 Fi, RayZR 125 Fi और Fascino 125 Fi

अब सबकी नजर यामाहा की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, जिससे साफ हो सकेगा कि R3 और MT-03 वास्तव में डिसकंटीन्यू हुई हैं या जल्द ही नए अवतार में वापसी करेंगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply