Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नए साल से पहले यूपी सरकार का तोहफा, चार दिन रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें

Published on: December 15, 2025
UP government before the new year
द देवरिया न्यूज़,यूपी : यूपी में नए साल से पहले शराब प्रेमियों को सरकार ने राहत दी है। प्रदेश आबकारी विभाग के आदेश के मुताबिक 2025 के अंतिम सप्ताह में चार विशेष दिनों पर शराब की दुकानें सामान्य समय से एक घंटे अधिक खुली रहेंगी। इन दिनों दुकानों को रात 10 बजे की बजाय रात 11 बजे तक संचालन की अनुमति दी गई है।

आदेश के अनुसार यह व्यवस्था 24 और 25 दिसंबर के साथ-साथ 30 और 31 दिसंबर को लागू होगी। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए इन तारीखों पर देर रात तक शराब की मांग को ध्यान में रखकर समय बढ़ाया गया है।

आबकारी विभाग ने बताया कि इससे पहले भी खास अवसरों पर दुकानों के खुलने के समय में छूट दी जाती रही है। यह निर्णय प्रदेश की मॉडल शॉप्स के लिए लागू होगा। वहीं, प्रीमियम शराब की दुकानों के लिए पहले से ही रात 11 बजे तक संचालन की अनुमति है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply