Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

टेक्सास की तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका, भीषण आग के बाद इलाके में अलर्ट

Published on: March 25, 2026
Texas Oil Refinery
द  देवरिया न्यूज़,वॉशिंगटन : अमेरिका के दक्षिणी राज्य टेक्सास में स्थित एक बड़ी तेल रिफाइनरी में जोरदार धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन ने एहतियातन आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश जारी किए हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैलेरो एनर्जी की रिफाइनरी से आग की ऊंची लपटें और घना धुआं उठता देखा गया। यह रिफाइनरी देश के प्रमुख तेल प्रोसेसिंग केंद्रों में से एक है, जिसकी प्रतिदिन लगभग 4.35 लाख बैरल तेल प्रोसेस करने की क्षमता है। हादसे के बाद रिफाइनरी को आपातकालीन लॉकडाउन के तहत बंद कर दिया गया है।

धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 6:50 बजे जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी आवाज पोर्ट ऑर्थर, ग्रोव्स और नीदरलैंड जैसे आसपास के कस्बों तक सुनी गई। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

इलाके में अलर्ट, लोगों को हटने के निर्देश

पोर्ट ऑर्थर इमरजेंसी मैनेजमेंट विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए रिफाइनरी के आसपास रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

हादसा या साजिश, जांच जारी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

घायलों को लेकर जानकारी नहीं

अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, वैलेरो एनर्जी की ओर से भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार पहले से ही दबाव में है और मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply