Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

तरकुलवा: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वायरल अश्लील डांस पर स्कूल का स्पष्टीकरण, शिक्षक नहीं यूट्यूबर था वीडियो में

Published on: February 1, 2026
Tarkulwa Republic Day Program
द देवरिया न्यूज़,देवरिया/तरकुलवा : तरकुलवा कस्बा स्थित एक निजी विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को सौंपे गए अपने स्पष्टीकरण में स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति विद्यालय का कोई शिक्षक नहीं, बल्कि एक यूट्यूबर था।

बताया गया कि गणतंत्र दिवस पर विद्यालय परिसर में एक रिकॉर्डेड फिल्मी गीत पर आपत्तिजनक नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक एक युवती के साथ अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा था। इस मामले को गंभीर मानते हुए एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी दिव्या मित्तल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा ने संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। नोटिस मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपना जवाब बीईओ को सौंप दिया है।

प्रधानाचार्य ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि एक यूट्यूबर अपनी महिला कलाकार के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचा था और रिकॉर्डेड गीत पर नृत्य करने लगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस नृत्य में विद्यालय का कोई शिक्षक, शिक्षिका या छात्र शामिल नहीं था।

खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ओझा ने बताया कि प्रधानाचार्य का जवाब प्राप्त हो गया है और उसे शीघ्र ही जिलाधिकारी को भेज दिया जाएगा। अब जिलाधिकारी स्तर से मामले की समीक्षा के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply