द देवरिया न्यूज़ : जिले के लार ब्लॉक के रामनगर गांव की बेटी सृष्टि सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रच दिया है। चेन्नई स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी – OTA) से सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद 6 सितंबर को हुई पासिंग आउट परेड में उन्हें लेफ्टिनेंट की रैंक प्रदान की गई। गुरुवार को जब सृष्टि लिच्छवी एक्सप्रेस से सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं, तो स्टेशन परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई।
सामान्य परिवार से निकल कर सेना तक का सफर
सृष्टि सिंह के पिता सुनील सिंह और माता सुधा सिंह एक सामान्य किसान परिवार से हैं। सृष्टि ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की सीडीएस (कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज) परीक्षा पास कर सेना में अधिकारी बनने की राह चुनी।
कॉरपोरेट क्षेत्र में उज्जवल करियर के अवसरों को छोड़ उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता दी। सृष्टि का चयन पहले राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए हुआ, जहां से आगे उन्हें चेन्नई की ओटीए में भेजा गया। वहाँ उन्होंने न केवल कठिन सैन्य प्रशिक्षण को सफलता से पूरा किया, बल्कि तकनीकी शिक्षा और नेतृत्व क्षमता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मातृभूमि की सेवा ही लक्ष्य
मीडिया से बातचीत में सृष्टि ने कहा, “मेरा सपना हमेशा देश की सेवा करना था। अब जब मुझे यह अवसर मिला है, तो मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से अपने कर्तव्यों का पालन करूंगी।”
उनकी इस सफलता से न केवल परिवार, बल्कि पूरे जनपद में गौरव की अनुभूति हो रही है। सृष्टि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो सेना में जाकर देश सेवा का सपना देखते हैं।
इसे भी पढ़े : देवरिया: स्कूल में प्रधानाध्यापक सोते रहे, बच्चे बिना निगरानी के खेलते दिखे; वीडियो वायरल
➤ You May Also Like





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “देवरिया की सृष्टि सिंह बनीं सेना में लेफ्टिनेंट, गांव और जिले का नाम किया रोशन”