Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

रोहित शर्मा का धमाका: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने, कोहली के साथ मिलकर अफ्रीका पर कहर

Published on: December 1, 2025
Rohit Sharma's blast ODI

द देवरिया न्यूज़,नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह निर्णय मेहमान टीम के लिए भारी साबित हुआ। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अफ्रीकी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किए और सिर्फ 85 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी पूरी कर दी।

रोहित शर्मा ने रचा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। 38 वर्षीय रोहित अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  • शाहिद अफरीदी – 398 मैच, 351 छक्के

  • रोहित शर्मा – 277 मैच, 352 छक्के

रांची में खेले जा रहे मैच में रोहित ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 43 गेंदों में अपना 60वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। अपनी फिफ्टी तक उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े और अफ्रीकी गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

शानदार फॉर्म में हिटमैन

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा हाल के दिनों में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में भी उन्होंने लगातार रन बरसाए थे, जिसका असर अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच में दिख गया।


इसे भी पढ़ें : लाल किले में गूंजेगी विश्व संस्कृति की धुन: दिसंबर में होगी अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक, भारत पहली बार करेगा ICH समिति की मेजबानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply