द देवरिया न्यूज़,देवरिया : जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बघौचघाट थाना क्षेत्र के पाण्डेय मुंडेरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भट्ठा मालिक मौके से फरार हो गया।
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































