Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

सीएम योगी की तस्वीर न होने पर पोस्टर विवाद, सोशल मीडिया पर भड़का विरोध

Published on: September 13, 2025
photo of CM Yogi
द देवरिया न्यूज़ , महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के आगमन से पहले स्वागत में लगाए गए पोस्टरों ने गुरुवार को राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया। कतरारी सीमा से परतावल चौराहे तक जगह-जगह लगे पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर न होने से कई लोगों ने नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर विरोध शुरू होते ही मामला तूल पकड़ गया।
पोस्टरों को लेकर सीएम योगी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी और इसे कार्यकर्ताओं का अपमान तथा संगठन की गरिमा के खिलाफ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री का इस क्षेत्र से भावनात्मक जुड़ाव रहा है, तो फिर उनके बिना तस्वीर वाले पोस्टर क्यों लगाए गए?
कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि “क्या यह कोई चूक थी या फिर किसी की जानबूझकर की गई अनदेखी?” कई पोस्टों में पोस्टर लगाने वालों की मंशा पर सवाल खड़े किए गए।
कार्यक्रम स्थल पर बदले गए पोस्टर
विवाद बढ़ते देख आयोजक सक्रिय हो गए। पंकज चौधरी के कार्यक्रम स्थल के पास लगे पोस्टरों को हटाकर नए पोस्टर लगाए गए, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी शामिल की गई। इसके बाद धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर उपजा आक्रोश शांत हुआ, लेकिन दिनभर यह मामला क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना रहा।
चौक बाजार में जीएसटी कार्यक्रम के बैनरों पर भी उठे सवाल
इसी दिन चौक बाजार में आयोजित जीएसटी रिफॉर्म कार्यक्रम के होर्डिंग्स और बैनरों में भी मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस पर बजरंग दल के जिला अध्यक्ष विशाल पुष्कर ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे “सीएम के खिलाफ साजिश” करार दिया।

उन्होंने कहा, “योगी आदित्यनाथ की नीतियों के चलते ही प्रदेश विकास की राह पर है। ऐसे में उनके फोटो का गायब रहना भाजपा को कमजोर करने की कोशिश है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी सफाई
इस पूरे घटनाक्रम पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“इन पोस्टरों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। ये किसने लगवाए, इसकी जांच कराई जाएगी और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।”

इसे भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में खुलेगा राज्य सहकारी महाविद्यालय, सहकारिता को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री योगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply