Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कोहली-रोहित के भविष्य पर टिम साउदी बोले—‘टीम उन्हें वर्ल्ड कप में देखना चाहेगी’

Published on: December 5, 2025
On the future of Kohli-Rohit

द देवरिया न्यूज़/क्रिकेट : भारतीय टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही जबरदस्त फॉर्म में हों, लेकिन उनके भविष्य—खासकर 2027 वनडे विश्व कप को लेकर—लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों खिलाड़ी इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं और उनकी निगाहें अगले विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं।

कोहली लगातार दो शतक के साथ शानदार लय में

विराट कोहली अपने पुराने रंग में पूरी तरह लौटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो मैचों में शतक जड़े। वहीं रोहित शर्मा भले बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्होंने अपनी फॉर्म और रन बनाने की भूख स्पष्ट कर दी थी। खास बात यह है कि दोनों बल्लेबाज अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप ही खेलते हैं।

टिम साउदी का समर्थन – “उम्र सिर्फ एक संख्या”

अब न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी रोहित और कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में शामिल होने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी 39 साल की उम्र में भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं।

साउदी ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा,
“विराट कोहली शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं। अगर वे लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें क्यों नहीं खेलना चाहिए? रोहित ने भी हाल में शतक लगाकर अपनी क्षमता दिखाई है। जब तक खिलाड़ी टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, उम्र का कोई महत्व नहीं है। अगर वे खुद को उच्च स्तर पर खेलने के योग्य मानते हैं तो उनका खेलना टीम के लिए फायदेमंद होगा।”

भारत की टेस्ट हार पर साउदी की बेबाक राय

भारत को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर 25 साल बाद टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार मिली। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद यह भारतीय क्रिकेट के बदलाव के दौर का संकेत माना जा रहा है।

हालांकि साउदी ने इस हार को लेकर ज्यादा चिंता नहीं जताई। उन्होंने कहा,
“भारत की टीम से काफी अनुभव एक साथ चला गया है। अब वे बदलाव और नए खिलाड़ियों को तराशने के दौर से गुजर रहे हैं। जब हम भारत गए थे, तब उनकी टीम बेहद अनुभवी थी। लेकिन रोहित, कोहली और अश्विन जैसे खिलाड़ियों के जाने से स्वाभाविक है कि टीम को फिर से निर्माण की जरूरत होगी।”


इसे भी पढ़ें : राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला: “नेहरू पर गलत आरोप, असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply