Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

नोएडा इंजीनियर मौत मामले में सख्त रुख, दोषी नहीं बख्शे जाएंगे: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Published on: January 23, 2026
Noida engineer death case
द देवरिया न्यूज़,प्रीत विहार (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नोएडा में इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में सरकार की सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है और जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सरकार द्वारा अब तक कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है और यह कदम एक बड़ी नजीर बनेगा।
प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। एसआईटी लगातार जांच कर रही है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
इस दौरान उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी बयान दिया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि नियमों के खिलाफ बनी कोई भी वोटर आईडी मतदाता सूची में नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर अधिक से अधिक नए मतदाता बनवाने का काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मृत मतदाताओं और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बने नामों को मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर जनपद विकास के मामले में अव्वल बने। इसके लिए लगातार बड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले से कई प्रमुख हाईवे गुजर रहे हैं और गंगा एक्सप्रेसवे भी इसी जिले से होकर जाएगा, जिसका कार्य जल्द शुरू होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ उठा सकें। सरकार की ‘जी-राम-जी’ योजना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहा है, क्योंकि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।
श्रमिकों के हित में सरकार की नई व्यवस्था का जिक्र करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब श्रमिकों को भुगतान सात दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यदि भुगतान में देरी होती है, तो श्रमिकों को मुआवजे के तौर पर अतिरिक्त धनराशि भी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में जुलाई तक बदल सकती हैं बिजली दरें, DERC जल्द कर सकता है नया टैरिफ घोषित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply