Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पड़ोसियों में पार्किंग को लेकर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत, 6 पर केस दर्ज

Published on: August 12, 2025
Neighbors parking

द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जनपद के ग्राम कालावन में रविवार देर शाम वाहन पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक घटना में तब्दील हो गया। पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट में 55 वर्षीय कुसुम देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतका के पति ईश्वर चंद यादव ने गिरजेश यादव, उमेश, राथा, शिवम्, मनीष और उर्मिला यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि झगड़े के दौरान कुसुम देवी को धक्का-मुक्की और मारपीट का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।


इसे भी पढ़े : देवरिया: खेत में काम करते समय सांप ने डसा, 65 वर्षीय किसान की मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply