Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

पैसों के लिए पिता की हत्या, देवरिया में बेटे ने पेट में घोंपा चाकू

Published on: August 13, 2025
murder of father for money
द देवरिया न्यूज़ : लार/चुनकी। धवरिया वार्ड में मंगलवार की शामि हुई वारदात ने पूरे नगर में सनसनी फैला दी। पत्नी रेखा ने बताया कि पति चंदन चौहान की के साथ रुपये को लेकर उसकी कहासुनी हो रही थी, तभी पास की अपनी दुकान पर बैठा बड़ा बेटा रणधीर घर आया। वह माता-पिता का विवाद देख भड़क गया और गुस्से में चाकू से पिता पर हमला कर दिया।
पुलिस के अनुसार, चंदन चौहान के पेट में दाहिनी तरफ गहरे घाव थे। वारदात के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन उन्हें अस्पताल ले गए। परिजनों का कहना है कि विवाद की असली वजह मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगना था। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रणधीर को हिरासत कर लिया गया है।
हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। चंदन का छोटा बेटा राहुल विदेश में रहता है, जिसे फोन पर वारदात की जानकारी दी गई। परिजन आरोपी बेटे से बेहद नाराज हैं।राजमिस्त्री चंदन के शराब पीने का विरोध अक्सर बड़ा बेटा रणधीर करता था। इससे दोनों में अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। मंगलवार को भी शराब का विरोध किया था। शाम को घर पहुंचने पर छोटी सी बात की आड़ में उसने पिता को ही मौत की नींद सुला दिया। परिजनों के मुताबिक, चंदन के दो बेटे रणधीर और राहुल हैं। छोटा बेटा राहुल विदेश में रहता है। घर पर रणधीर ने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान खोल रखी है। पिता चंदन राजमिस्त्री का काम करते हैं। शाम को शराब के नशे में घर पहुंचते थे। यह बात बेटे रणधीर को बुरा लगती थी।
इसका अक्सर विरोध करता था। इसको लेकर आए दिन परिवार में कलह होता था। मंगलवार को घर आये तो पत्नी से लड़ाई हो गई। इस पर रणधीर ने चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

इसे भी पढ़े : देवरिया में युवती ने की आत्महत्या, मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस कर रही जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply