Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

देवरिया में सास और दो बहुएं सुपुर्द-ए-खाक, एक साथ उठे जनाज़े तो रो पड़ा गांव

Published on: November 22, 2025
Mother-in-law and two daughters-in-law in Deoria

द देवरिया न्यूज़ : मऊ में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने देवरिया के नवलपुर गांव की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे परिवार की ई-रिक्शा को तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

देर रात पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों शव गांव पहुंचे तो नवलपुर की गलियों में चीख-पुकार गूंज उठी। घर के आंगन में पड़े जनाजों को देखकर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बेसुध हो रोने लगे। गांव का माहौल मातमी सन्नाटे में डूब गया।


विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

नवलपुर गांव के तौहीद अहमद कपड़ों का व्यापार करते हैं, जबकि उनके छोटे भाई तौकीर अहमद नवलपुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। बुधवार को दोनों भाई अपनी मां, पत्नी और अन्य परिजनों सहित 10 सदस्यीय परिवार के साथ मऊ जिले में रिश्तेदारों के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

कार्यक्रम के दौरान खबर मिली कि उनके रिश्तेदार, प्यारेपुरा निवासी आफताब अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। परिजन गुरुवार को जल्दी वहां पहुंचने के लिए ई-रिक्शा से रवाना हुए।


शीतला माता मंदिर मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने मारी जोरदार टक्कर

जैसे ही ई-रिक्शा दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर मोड़ पर पहुंचा, तभी आजमगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और सभी सवार सड़क पर दूर-दूर जा गिरे।

हादसे में तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई—

नामउम्रसंबंध
महजबीन (60)पत्नी रफीक अहमदपरिवार की बुजुर्ग मुखिया
शाहीन परवीन (33)पत्नी तौहीद अहमदबहू
नूरी (30)पत्नी तौकीर अहमदबहू

मुंबई में पढ़ रहे बेटे के लौटने के बाद एक साथ दफनाया गया

शव गांव पहुंचते ही हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि एक ही परिवार की सास और दो बहुओं का शव साथ देखना दिल दहला देने वाला दृश्य था।

परिवार इंतजार कर रहा था महजबीन के बेटे का, जो मुंबई में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। उसके पहुंचने के बाद शुक्रवार रात करीब 9 बजे नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई और सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी में तीनों का जनाज़ा एक साथ उठा

गांव के कब्रिस्तान में नम आंखों के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। महिलाओं की चीखें और बच्चों का बिलखना हर किसी के दिल को झकझोर रहा था।


गांव में चिंता, घायलों का इलाज जारी

इस हादसे में घायल सात लोगों का इलाज मऊ और आसपास के अस्पतालों में चल रहा है। परिजन और ग्रामीण लगातार अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि परिवार एकजुट था और तीनों महिलाएं पूरे घर की धुरी थीं। उनकी मौत ने परिवार को बिखेर दिया।


इसे भी पढ़ें : चार दोस्तों की एक साथ लौटी लाशें, देवरिया में मातम का सन्नाटा … जिंदगी की आखरी बिदाई में सबकी आँखें नम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply