Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

ट्रेन में टीटीई से अभद्रता करने वाली शिक्षिका का वीडियो वायरल, आरपीएफ ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया

Published on: October 10, 2025
Misbehavior with TTE in train
द देवरिया न्यूज़ : रांची–गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रही बिहार की एक सरकारी शिक्षिका का ट्रेन में टीटीई से अभद्रता और धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। घटना सिवान से देवरिया के बीच की है। वायरल वीडियो के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शिक्षिका के पिता के खिलाफ अज्ञात व्यक्ति के रूप में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, सिवान जिले में तैनात शिक्षिका खुशबू मिश्रा रांची–गोरखपुर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18629) के थर्ड एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही थीं। जब टीटीई प्रकाश कुमार ने उनसे टिकट और पहचान पत्र दिखाने को कहा, तो शिक्षिका भड़क गईं। वीडियो में वह टीटीई को धमकाते हुए कहती नजर आ रही हैं— “अबकी धरा गइल तब मुड़ी काट देब।”
मामला तब और बढ़ गया जब ट्रेन देवरिया स्टेशन पहुंची। शिक्षिका ने अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया। स्टेशन पर उनके पिता और रिश्तेदार पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया। टीटीई प्रकाश कुमार के मुताबिक, शिक्षिका और उनके परिजनों ने न केवल उनके साथ दुर्व्यवहार किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान ट्रेन के गेट पर धक्का-मुक्की होने से स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन और आरपीएफ सक्रिय हो गए। टीटीई की तहरीर पर आरपीएफ ने शिक्षिका के पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और रेलवे परिसर में उपद्रव करने के आरोप में रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद ने बताया कि स्टेशन पर टीटीई से विवाद और हंगामे की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को इससे काफी परेशानी हुई। टीटीई की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन में सरकारी कर्मचारी हो या आम यात्री, बिना टिकट यात्रा और रेलकर्मियों से अभद्रता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “ट्रेन में टीटीई से अभद्रता करने वाली शिक्षिका का वीडियो वायरल, आरपीएफ ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया”

Leave a Reply