Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- “बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण”

Published on: September 10, 2025
Lucknow SP office
द देवरिया न्यूज़ : लखनऊ | 10 सितंबर 2025:
राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली स्थित समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बाहर बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अलीगढ़ के कोतवाली नगर भुजपुरा निवासी योगेंद्र गोस्वामी (48) ने दिनदहाड़े खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लेन-देन के विवाद से परेशान होकर उठाया आत्मदाह का कदम
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के अनुसार, योगेंद्र बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने भाई गुड्डू और एक परिचित महिला सबा के साथ सपा कार्यालय पहुंचे थे। गुड्डू और सबा कार्यालय के अंदर चले गए, जबकि योगेंद्र बाहर सड़क किनारे रुक गया। कुछ ही देर में उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने पानी और कंबल की मदद से आग बुझाई। मौके पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने ई-रिक्शा से उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया।

6 लाख की उधारी और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज़ था योगेंद्र
पुलिस को दिए अपने बयान में योगेंद्र ने बताया कि उनके मोहल्ले के तीन सगे भाई – दानिश, वसीम और नाजिम, जिन्हें लोग “मास्टर” के नाम से जानते हैं – कुछ दिन पहले उनसे ₹6 लाख उधार लिए थे। सभी आरोपी कथित तौर पर सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़े हैं। योगेंद्र का आरोप है कि जब वह अपनी रकम वापस मांगता है, तो आरोपी उसे गालियां देते हैं और धमकी भी देते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई पुलिस कार्रवाई न होने से हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
घटना पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा:

“निर्मम भाजपा सरकार से हताश होकर एक युवा ने आत्मदाह के द्वारा सरकार को जगाने की जो कोशिश की है, वह बेहद दर्दनाक है। भाजपा सरकार घायल युवक को अच्छे से अच्छा इलाज-उपचार सुनिश्चित करे और न्याय प्रदान करे। नाइंसाफ़ी, नाउम्मीदगी और निराशा भाजपा सरकार की पहचान बन गई है। यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।”


जांच जारी, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, योगेंद्र के परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और योगेंद्र के बेहतर इलाज की मांग की है।

इसे भी पढ़े : देवरिया: दो जगहों पर पुलिस ने गोवंश तस्करी का किया भंडाफोड़, 9 पशु बरामद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “लखनऊ: सपा कार्यालय के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- “बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण””

Leave a Reply