Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

लखनऊ: 52 लाख रुपए गबन कर फरार बिजली विभाग कर्मचारी गिरफ्तार, अप्रैल से था लापता

Published on: September 16, 2025
Lucknow embezzlement of Rs 52 lakh
द देवरिया न्यूज़ लखनऊ। अलीगंज पुलिस और सर्विलांस टीम को रविवार को बड़ी सफलता मिली, जब 52 लाख रुपये से अधिक के गबन के मामले में फरार चल रहे बिजली विभाग के कर्मचारी अजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अप्रैल 2024 से फरार था और उस पर ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।
कैश काउंटर से 52 लाख रुपये लेकर हुआ था फरार
25 अप्रैल 2024 को बिजली विभाग के कार्यकारी इंजीनियर भविष्य कुमार सक्सेना ने अलीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि कार्यकारी सहायक अजय कुमार वर्मा 18 अप्रैल से बिना किसी सूचना के कार्यालय नहीं आ रहे थे। जांच में सामने आया कि अजय ने 1 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिजली विभाग के कैश काउंटर से कुल ₹97,24,464 की राशि प्राप्त की थी, लेकिन इसमें से केवल ₹44,69,042 ही विभाग में जमा की गई। बाकी ₹52 लाख से ज्यादा की राशि लेकर वह फरार हो गया।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबोचा
पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को गश्त के दौरान एक मुखबिर से आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय को पुरनिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अजय भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पहचान और पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सी-ब्लॉक, इंदिरा नगर निवासी अजय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने गबन की बात कबूल की है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है। अजय वर्मा बिजली विभाग में कार्यकारी सहायक के पद पर कार्यरत था और उसे विभाग के कैश काउंटर की जिम्मेदारी दी गई थी। इस भरोसे का दुरुपयोग करते हुए उसने लाखों की रकम का गबन किया और फिर मोबाइल बंद कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई:

  • आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के गंभीर धाराओं में मामला दर्ज।
  • ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था।
  • गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

इसे भी पढ़े : देवरिया: एसएस मॉल और ईजी मार्ट में धर्म परिवर्तन का आरोप, 12 दिन बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply