Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

मैं बता दूं कि कोई न कोई साजिश चल रही PDA का वोट काटने की, वोटों को आधार से जोड़ा जाए’; अखिलेश की मांग

Published on: January 11, 2026
Let me tell you there is some conspiracy or the other
द देवरिया न्यूज़,लखनऊ : लखनऊ में प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने SIR के काम का विरोध नहीं किया है, लेकिन इसके पीछे एक साजिश चल रही है। अखिलेश यादव का आरोप है कि PDA समाज (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के वोट काटकर कुछ खास वर्गों के वोट बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि एक प्रतिष्ठित अखबार में यह बात सामने आई है कि सरकार की ओर से हर बूथ पर 200 वोट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे उनकी आशंकाएं और गहरी हो गई हैं। उन्होंने मांग की कि सभी वोटों को आधार से जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में BLO द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग है, जिसे समाजवादी पार्टी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेगी। इसके लिए पार्टी ने एक प्रारूप तैयार कर लिया है और चुनाव आयोग से जांच की मांग की जाएगी।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बढ़ी चिंता

अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे ही ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सामने आई, उनकी आशंकाएं सच साबित होती नजर आने लगीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें करीब तीन करोड़ वोट काटे जाने की आशंका थी, जबकि मुख्यमंत्री पहले ही सार्वजनिक मंचों से चार करोड़ वोट काटे जाने की बात कह चुके थे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वोटर लिस्ट आने से पहले ही यह आंकड़ा तय कर लिया गया था, तो पूरी प्रक्रिया कितनी निष्पक्ष मानी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि जब तक मतदाता सूची सार्वजनिक नहीं हुई थी, तब तक किसी को यह नहीं पता था कि कितने वोट हटाए जाएंगे। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के बीच चार करोड़ वोट काटे जाने की बात कही, जो रिकॉर्ड में है और कई लोगों ने इसे सुना भी है।

कानून-व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

इससे पहले शुक्रवार को अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है और जीरो टॉलरेंस का दावा अब जीरो होकर रह गया है।
मेरठ में मां पर कातिलाना हमले और बेटी के अपहरण की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महिला अपराध और साइबर क्राइम के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोजाना महिलाएं हिंसा का शिकार हो रही हैं और हर 15 दिन में दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में माफिया राज खत्म नहीं हुआ, बल्कि और मजबूत हुआ है। कफ सिरप से जुड़े जिस मामले को पहले स्थानीय अपराध माना जा रहा था, वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का अपराध बनकर सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी।

इसे भी पढ़ें : देवरिया मजार विवाद में छह साल बाद सुनवाई पूरी, एसडीएम सदर ने फैसला रखा सुरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply