Breaking News
ट्रेंडिंग न्यूज़देवरिया न्यूज़उत्तर प्रदेश न्यूज़राष्ट्रीय न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़राजनीतिक न्यूज़अपराधिक न्यूज़स्पोर्ट्स न्यूज़एंटरटेनमेंट न्यूज़बिज़नस न्यूज़टेक्नोलॉजी अपडेट लेटेस्ट गैजेट अपडेटमौसम

कुशीनगर: धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर हालत में मिला; गले से निकले सिर्फ दो शब्द

Published on: August 20, 2025
Kushinagar Sharp weapon
द देवरिया न्यूज़ कुशीनगर: रामकोला थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के पास मंगलवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके गले, हाथ और पैर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान थे। युवक दर्द से तड़प रहा था और बोलने की हालत में नहीं था। घटना सुबह लगभग 6 बजे की है, जब कुछ ग्रामीण छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित नहर के पास टहलने गए थे। तभी उन्होंने पुलिया के पास राजपुर गांव के सामने युवक को खून से लथपथ हालत में पड़े देखा। पास जाकर देखने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गले की नस कटने के कारण नहीं बोल सका साफ, बस दो शब्द—‘हरिश्चंद्र’ और ‘परसौनी’
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक से पूछताछ की कोशिश की, लेकिन गले पर गहरे घाव होने के कारण वह स्पष्ट रूप से कुछ कह नहीं सका। बेहोश होने से पहले वह सिर्फ दो शब्द बोल पाया—”हरिश्चंद्र” और “परसौनी”—फिर उसकी हालत और बिगड़ गई।
पुलिस ने पहले उसे मथौली सीएचसी पहुंचाया, जहां से स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में कुशीनगर मेडिकल कॉलेज होते हुए लगभग 10 बजे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी और ऑपरेशन शुरू नहीं हो सका था। फिलहाल दो पुलिसकर्मी उसकी निगरानी में तैनात हैं।
पहचान और हमले के कारण को लेकर पुलिस जांच में जुटी
उप निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उसने जो नाम बताए हैं, उससे स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे उसके खुद के हैं या किसी संदिग्ध हमलावर के। पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है।
स्थानीय लोग इस रहस्यमय घटना से स्तब्ध हैं और युवक की पहचान और घटना के पीछे के कारणों को जानने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े : स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण को निकली छात्रा की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “कुशीनगर: धारदार हथियार से हमला, युवक गंभीर हालत में मिला; गले से निकले सिर्फ दो शब्द”

Leave a Reply