द देवरिया न्यूज़ लखनऊ : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में काशी रुद्रास ने मेरठ मावेरिक्स को 8 विकेट से हराकर यूपी टी-20 लीग सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का लक्ष्य दिया, जिसे काशी ने 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। काशी के कप्तान करण शर्मा और ओपनर अभिषेक गोस्वामी ने शानदार अर्द्धशतक जड़ते हुए जीत की मजबूत नींव रखी।
फाइनल में जबरदस्त उत्सव का नज़ारा
मैच के दौरान स्टेडियम में लेजर शो और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए करीब 40,000 दर्शक पहुंचे। काशी की जीत के जश्न में पाँच मिनट तक लगातार आतिशबाजी की गई।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया अनोखे अंदाज़ में उद्घाटन
फाइनल मुकाबले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने रोबोटिक डॉग ‘चुलबुल’ से सिक्का लेकर टॉस कराया और घंटा बजाकर मैच की शुरुआत की। इस दौरान योगी चुलबुल के साथ खेलते भी नजर आए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर BCCI से उत्तर प्रदेश को घरेलू क्रिकेट में चार टीमें देने की पुरानी मांग को दोहराया और राज्य में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इसे भी पढ़े : देवरिया बारावफात जुलूस में भड़काऊ भाषण देने वाले दो युवक गिरफ्तार
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































