द देवरिया न्यूज़ /देवरिया। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम कार में हुए धमाके के बाद देवरिया जिले में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। धमाके की सूचना मिलते ही जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गए और देर रात तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और बॉर्डर एरिया में कड़ी जांच
एसपी संजीव सुमन के निर्देश पर पुलिस ने पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पांडेय, एडीएम एवं सीओ सदर संजय रेड्डी ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया।
तीनों अधिकारी रात में सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे और—
सर्कुलेटिंग एरिया
पार्किंग में खड़ी गाड़ियाँ
प्लेटफॉर्म नं. 1
पार्सल सेक्शन
की गहन जांच की।
अन्य स्टेशनों पर भी बढ़ाई गई सुरक्षा
इसके साथ ही जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों—
✅ भटनी
✅ सलेमपुर
✅ लार रोड
✅ भाटपाररानी
✅ बनकटा
✅ गौरीबाजार
✅ बैतालपुर
पर जीआरपी और आरपीएफ ने विशेष चेकिंग की तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी।
कस्बों और बॉर्डर क्षेत्रों में सख्ती
जिले के प्रमुख कस्बों और सीमा क्षेत्रों में पुलिस ने वाहनों की गहन जांच की। बॉर्डर इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी की जा रही है।
“लोग घबराएं नहीं, पुलिस पूरी तरह सतर्क” — एएसपी
अपर पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा:
“संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।”
देवरिया पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इसे भी पढ़ें : लाल किले के पास ब्लास्ट: सरकार ने कहा—हर संभावना की जांच, ‘एक्ट ऑफ वॉर’ पॉलिसी लागू रहने का एलान
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































