द देवरिया न्यूज़ : देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर मोड़ पर सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात युवक का शव मिला। मकान के पास से गुजर रहे लोगों ने अंदर पड़े शव को देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर हल्के चोट के निशान पाए गए हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या सामान नहीं मिला है। इस कारण मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह मकान कुछ महीने से निर्माणाधीन है। घटना के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है। पुलिस हत्या, हादसा या अन्य कारणों पर जांच कर रही है। महुआडीह के प्रभारी निरीक्षक अमित राय ने बताया कि मृत क की पहचान और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगाया जाएगा। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े : रेप पीड़िता किशोरी की मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी, आरोपी जेल में
➤ You May Also Like





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































1 thought on “बंद मकान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, देवरिया पुलिस कर रही जांच”