द देवरिया न्यूज़ : ‘बिग बॉस 19’ के हालिया एपिसोड में नेपोटिज्म पर हुई बहस के दौरान सिंगर-कंपोजर अमल मलिक का बयान सोशल मीडिया पर भारी विवाद का कारण बन गया। अमल ने न केवल शो और चैनल पर पक्षपात का आरोप लगाया, बल्कि बहस के दौरान अपने ही पिता डब्बू मलिक को ‘फेलियर’ कह दिया। यह बयान सामने आते ही इंटरनेट पर यूजर्स भड़क उठे और अमल को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
गौरव खन्ना से बहस के दौरान फूटा अमल का गुस्सा
नेपोटिज्म पर चर्चा के बीच गौरव खन्ना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में स्टार-किड्स को पहला ब्रेक मिलना आम लोगों की तुलना में आसान होता है। इस पर अमल ने विरोध जताते हुए कहा:
“जहां आपका स्ट्रगल शुरू होता है, वहां हमारी इच्छा है। मेरा भाई और मां महबूब स्टूडियो के बाहर खड़े रहे हैं, कोई फर्क नहीं था।”
गौरव ने तर्क दिया कि इंडस्ट्री में पारिवारिक कनेक्शन का असर रहता है—इसी वजह से अमल के लिए सलमान खान जैसे सितारों तक पहुंचना आसान था।
अमल का विवादित बयान—“मेरे पिता फेलियर रहे”
जब गौरव ने इंडस्ट्री कनेक्शन्स का जिक्र किया, तब अमल ने कहा:
“मेरे पापा को कभी अनु मलिक का सपोर्ट नहीं मिला। हम रिवर्स नेपोटिज्म के प्रोडक्ट हैं। डब्बू मलिक असफल रहे और मुझे यह मानने में कोई दिक्कत नहीं है। मेरे पिता फेलियर रहे।”
यही बयान सोशल मीडिया पर बवाल की वजह बन गया।
यूजर्स भड़के—“नेशनल टीवी पर बाप की बेइज्जती?”
अमल के इस कमेंट पर कई यूजर्स गुस्सा जताते नजर आए। सोशल मीडिया रिएक्शन्स में लिखा गया:
“अपने पिता को फेलियर कहकर अमल ने अपनी बात साबित नहीं की, बल्कि खुद का चरित्र दिखाया है।”
“अमल मलिक, तुम बहुत बुरे हो। सफलता साबित करने के लिए अपने पिता को नीचा दिखाना शर्मनाक है।”
“दूसरों की मां पर कमेंट, महिलाओं का अपमान, प्लेट फेंकना… अब पिता को फेलियर कहना! शो के बाद शर्म आएगी।”
डब्बू मलिक कौन हैं?
डब्बू मलिक बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और एक्टर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें शामिल हैं—
तिरंगा
बाजीगर
तुमको ना भूल पाएंगे
मैंने दिल तुझको दिया
यूजर्स ने कहा कि ऐसे पिता का सम्मान करना चाहिए, न कि राष्ट्रीय मंच पर अपमान।
इसे भी पढ़ें : देवरिया: पुराने मारपीट मामले में लापरवाही, भटनी थानेदार सहित तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर — एसपी ने की बड़ी कार्रवाई
➤ You May Also Like


























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































