द देवरिया न्यूज़ : देवरिया में राजस्थान के अलवर से आए दो जोड़ों ने बुधवार को देवरही मंदिर में स्थानीय युवतियों से शादी की। एक युवती भाटपार रानी क्षेत्र की थी, जबकि दूसरी बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। शादी के बाद आधी रात को दूल्हा पक्ष दोनों दुल्हनों और उनके साथ आई दो महिलाओं को छोड़ने भटनी और भाटपार रानी क्षेत्र के लिए निकले। इसी दौरान खुखुंदू चौराहे पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। विवाद का कारण गहने और कपड़े थे। एक वर पक्ष से लाए गए गहने और कपड़ों को लेकर एक दुल्हन पक्ष के लोग भाग निकले थे। इसके बाद उस पक्ष की दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था। हालांकि मना-मनौव्वल के बाद दोनों शादियां हो गईं।
लेकिन खुखुंदू चौराहे पर पहुंचते ही गहने और कपड़ों को लेकर एक दुल्हन फिर से उलझ गई। इससे वहां हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी समझने को तैयार नहीं था। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। गुरुवार को पुलिस ने दूल्हा राकेश शर्मा, दूसरे दूल्हा सुनिल कुमार, राकेश कुमार, धनपत शर्मा, तनुजा शर्मा, सीमा देवी, आरती देवी और दोनों दुल्हनों सहित कुल 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि खुखुंदू चौराहे पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे, जिसके कारण सभी को शांतिभंग में चालान किया गया है।
2 thoughts on “दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में तनातनी: शादी में गहनों-कपड़ों पर विवाद, 9 पर पुलिस कार्रवाई”